भगवान श्री कृष्ण आरती | Shree Krishna Aarti

भगवान श्री कृष्ण आरती: आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन… | Bhagwan Shree Krishna Aarti: Aao Bhog Lagao Pyaare mohan ...

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

दुर्योधन को मेवा त्यागो, साग विदुर घर खायो प्यारे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

भिलनी के बैर सुदामा के तंडुल, रूचि रूचि भोग लगाओ प्यारे मोहन…

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

वृदावन की कुञ्ज गली मे, आओं रास रचाओ मेरे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

राधा और मीरा भी बोले, मन मंदिर में आओ मेरे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

गिरी, छुआरा, किशमिश मेवा, माखन मिश्री खाओ मेरे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

सत युग त्रेता दवापर कलयुग, हर युग दरस दिखाओ मेरे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

जो कोई तुम्हारा भोग लगावे, सुख संपति घर आवे प्यारे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

ऐसा भोग लगाओ प्यारे मोहन, सब अमृत हो जाये प्यारे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

जो कोई ऐसा भोग को खावे, सो त्यारा हो जाये प्यारे मोहन,

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…


भगवान श्री कृष्ण आरती: आरती बाल कृष्ण की कीजै ... | Bhagwan shree Krishna Aarti: aarti bal Krishna ki kije ...

आरती बाल कृष्ण की कीजै,

अपना जन्म सफल कर लीजै ॥


श्री यशोदा का परम दुलारा,

बाबा के अँखियन का तारा ।

गोपियन के प्राणन से प्यारा,

इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥

॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥


बलदाऊ के छोटे भैया,

कनुआ कहि कहि बोले मैया ।

परम मुदित मन लेत बलैया,

अपना सरबस इनको दीजै ॥

॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥


श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,

ब्रज जन को नवनीत खवैया ।

देखत ही मन लेत चुरैया,

यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥

॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥


तोतली बोलन मधुर सुहावै,

सखन संग खेलत सुख पावै ।

सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,

अब इनको अपना करि लीजै ॥

॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥


आरती बाल कृष्ण की कीजै,

अपना जन्म सफल कर लीजै ॥


भगवान श्री कृष्ण अन्य आरती:

श्री कुंजबिहारीजी की आरती

आरती युगलकिशोर की कीजै

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं

Image source:

'Sri Mariamman Temple Singapore 2 amk' by AngMoKio, image compressed, is licensed under CC BY-SA 3.0

Post a Comment

Support Us with a Small Donation