Bhagwan Shree jankinathji ki Aarti | भगवान श्री जानकीनाथजी की आरती 

ॐ जय जानकीनाथा, जय श्री रघुनाथा ।

दोउ कर जोरें बिनवौं, प्रभु! सुनिये बाता ॥ ॐ जय..


तुम रघुनाथ हमारे, प्राण पिता माता ।

तुम ही सज्जन-संगी, भक्ति मुक्ति दाता ॥ ॐ जय..


लख चौरासी काटो, मेटो यम त्रासा ।

निशदिन प्रभु मोहि रखिये, अपने ही पासा ॥ ॐ जय..


राम भरत लछिमन, सँग शत्रुहन भैया ।

जगमग ज्योति विराजै, शोभा अति लहिया ॥ ॐ जय..


हनुमत नाद बजावत, नेवर झमकाता ।

स्वर्णथाल कर आरती, करत कौशल्या माता ॥ ॐ जय..


सुभग मुकुट सिर, धनु सर, कर शोभा भारी ।

मनीराम दर्शन करि, पल-पल बलिहारी ॥ ॐ जय..


जय जानकिनाथा, हो प्रभु जय श्री रघुनाथा ।

हो प्रभु जय सीता माता, हो प्रभु जय लक्ष्मण भ्राता ॥ ॐ जय..


हो प्रभु जय चारौं भ्राता, हो प्रभु जय हनुमत दासा ।

दोउ कर जोड़े विनवौं, प्रभु मेरी सुनो बाता ॥ ॐ जय..

Post a Comment

Support Us with a Small Donation