सोलहकारण पूजा | SOLAHKAARAN POOJA

सोलहकारण पूजा || SOLAHKAARAN POOJA

 || सोलहकारण पूजा ||
कविश्री द्यानतराय
(ज्ञान कवि की अर्घ्यावलि सहित)
सोलह-कारण भाय तीर्थंकर जे भये |
हरषे इन्द्र अपार मेरु पे ले गये ||
पूजा करि निज धन्य लख्यो बहु चाव सों |
हमहू षोडश कारन भावें भाव सों ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादि – षोडशकारणानि ! अत्र अवतर ! अवतर ! संवौषट् ! ( आह्वाननम् )
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादि – षोडशकारणानि ! अत्र तिष्ठ ! तिष्ठ ! ठ!: ठ:! ( स्थापनम् )
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादि – षोडशकारणानि ! अत्र मम सन्निहितो भव ! भव ! वषट् ! ( सन्निधिकरणम् )

कंचन-झारी निरमल नीर, पूजौं जिनवर गुन-गंभीर |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्धि -विनयसम्पन्नता-शीलव्रतेष्वनतिचार-अभीक्ष्णज्ञानोपयोग- संवेग-शक्तितस्त्याग-शक्तितस्तप-
साधुसमाधि-वैयावृत्यकरण-अर्हद्भक्ति-आचार्यभक्ति-बहुश्रुतभक्ति-प्रवचनभक्ति आवश्यकापरिहाणि-मार्गप्रभावना- प्रवचनवात्सल्य इति
षोडशकारणेभ्य: जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

चंदन घसौं कपूर मिलाय, पूजौं श्रीजिनवर के पाय |
परमगुरु हो जय जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

तंदुल धवल सुगंध अनूप पूजौं जिनवर तिहुँ-जग-भूप |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

फूल सुगन्ध मधुप-गुंजार, पूजौं जिनवर जग-आधार |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: कामबाण- विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

सद नेवज बहुविधि पकवान, पूजौं श्रीजिनवर गुणखान |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

दीपक-ज्योति तिमिर छयकार पूजौं श्रीजिन केवलधार |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

अगर कपूर गंध शुभ खेय श्रीजिनवर आगे महकेय |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

श्रीफल आदि बहुत फलसार, पूजौं जिन वाँछित-दातार |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

जल-फल आठों दरब चढ़ाय,’द्यानत’ वरत करौं मन-लाय |
परमगुरु हो जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
दरशविशुद्धि-भावना भाय, सोलह तीर्थंकर-पद-दाय |
परमगुरु हो, जय-जय नाथ परमगुरु हो ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

प्रत्येक भावना के अर्घ्य (सवैया तेर्इसा)
दर्शन शुद्ध न होवत जो लग, तो लग जीव मिथ्याती कहावे |
काल अनंत फिरे भव में, महादु:खन को कहुँ पार न पावे ||
दोष पचीस रहित गुण-अम्बुधि, सम्यग्दरशन शुद्ध ठरावे |
‘ज्ञान’ कहे नर सोहि बड़ो, मिथ्यात्व तजे जिन-मारग ध्यावे ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्धि-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

देव तथा गुरुराय तथा, तप संयम शील व्रतादिक-धारी |
पाप के हारक काम के छारक, शल्य-निवारक कर्म-निवारी ||
धर्म के धीर कषाय के भेदक, पंच प्रकार संसार के तारी |
‘ज्ञान’ कहे विनयो सुखकारक, भाव धरो मन राखो विचारी ||
ॐ ह्रीं विनयसम्पन्नता-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

शील सदा-सुखकारक है, अतिचार-विवर्जित निर्मल कीजे ।
दानव-देव करें तसु सेव, विषानल भूत-पिशाच पतीजे ।।
शील बड़ो जग में हथियार, जु शील को उपमा काहे की दीजे ।
‘ज्ञान’ कहे नहिं शील बराबर, तातें सदा दृढ़-शील धरीजे ।।
ॐ ह्रीं निरतिचार-शीलव्रत-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।३।

ज्ञान सदा जिनराज को भाषित, आलस-छोड़ पढ़े जो पढ़ावे |
द्वादश-दोउ-अनेकहुँ भेद, सुनाम मती-श्रुति पंचम पावे ||
चारहुँ भेद निरंतर भाषित, ज्ञान-अभीक्षण शुद्ध कहावे |
‘ज्ञान’ कहे श्रुत-भेद अनेक जु, लोकालोक हि प्रगट दिखावे ||
ॐ ह्रीं अभीक्ष्णज्ञानोपयोग-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

भ्रात न तात न पुत्र कलत्र न, संगम दुर्जन ये सब खोटो |
मंदिर सुन्दर काय सखा, सबको हमको इमि अंतर मोटो ||
भाउ के भाव धरी मन भेदन, नाहिं संवेग पदारथ छोटो |
‘ज्ञान’ कहे शिव-साधन को जैसो, साह को काम करे जु बणोटो ||
ॐ ह्रीं संवेग-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

पात्र- चतुर्विध देख अनूपम, दान- चतुर्विध भावसुं दीजे |
शक्ति-समान अभ्यागत को, अति-आदर से प्रणिपत्य करीजे ||
देवत जे नर दान सुपात्रहिं, तास अनेकहिं कारण सीझें |
बोलत ‘ज्ञान’ देहि शुभ-दान जु, भोग-सुभूमि महासुख लीजे ||
ॐ ह्रीं शक्तितस्त्याग-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

कर्म-कठोर गिरावन को निज, शक्ति-समान उपोषण कीजे |
बारह-भेद तपे तप सुन्दर, पाप जलांजलि काहे न दीजे ||
भाव धरी तप-घोर करी, नर-जन्म सदा फल काहे न लीजे |
‘ज्ञान’ कहे तप जे नर भावत, ताके अनेकहिं पातक छीजे ||
ॐ ह्रीं शक्तितस्तप-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

साधुसमाधि करो नर भावक, पुण्य बड़ो उपजे अघ छीजे |
साधु की संगति धर्म को कारण, भक्ति करे परमारथ सीजे ||
साधुसमाधि करे भव छूटत, कीर्ति-छटा त्रैलोक में गाजे |
‘ज्ञान’ कहे यह साधु बड़ो, गिरिश्रृंग-गुफा-बिच जाय विराजे ||
ॐ ह्रीं साधुसमाधि- भावनाये नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

कर्म के योग व्यथा-उदये, मुनिपुंगव कुन्त सुभेषज कीजे |
पित्त-कफानिल साँस, भगंदर, ताप को शूल महागद छीजे ||
भोजन-साथ बनाय के औषध, पथ्य-कुपथ्य-विचार के दीजे |
‘ज्ञान’ कहे नित ऐसी वैय्यावृत्य करे तस देव-पतीजे ||
ॐ ह्रीं वैयावृत्यकरण-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

देव सदा अरिहंत भजो जर्इ, दोष -अठारा किये अतिदूरा |
पाप पखाल भये अतिनिर्मल, कर्म-कठोर किए चकचूरा ||
दिव्य-अनंत-चतुष्टय शोभित, घोर मिथ्यान्ध-निवारण सूरा |
‘ज्ञान’ कहे जिनराज अराधो, निरंतर जे गुण-मंदिर पूरा ||
ॐ ह्रीं अर्हद्भक्ति-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१०।

देवत ही उपदेश अनेक सु, आप सदा परमारथ-धारी |
देश-विदेश विहार करें, दश-धर्म धरें भव-पार उतारी ||
ऐसे अचारज भाव-धरी भज, सो शिव चाहत कर्म-निवारी |
‘ज्ञान’ कहे गुरु-भक्ति करो नर, देखत ही मनमाँहि विचारी ||
ॐ ह्रीं आचार्यभक्ति-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।११।

आगम-छन्द-पुराण पढ़ावत, साहित तर्क-वितर्क बखाने |
काव्य कथा नव नाटक पूजन, ज्योतिष वैद्यक शास्त्र प्रमाने ||
ऐसे बहुश्रुत साधु मुनीश्वर, जो मन में दोउ भाव न आने |
बोलत ‘ज्ञान’ धरी मन सान जु, भाग्य विशेषतैं ज्ञानहि साने ||
ॐ ह्रीं बहुश्रुतभक्ति-भावनायै: नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१२।

द्वादश-अंग उपांग सदागम, ताकी निरंतर भक्ति करावे |
वेद अनूपम चार कहे तस, अर्थ भले मनमाँहि ठरावे ||
पढ़ बहुभाव लिखो निज अक्षर, भक्ति करी बड़ि-पूज रचावे |
‘ज्ञान’ कहे जिन-आगम-भक्ति, करो सद्-बुद्धि बहुश्रुत पावे ||
ॐ ह्रीं प्रवचनभक्ति-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१३।

भाव धरे समता सब जीवसु, स्तोत्र पढ़े मुख से मनहारी |
कायोत्सर्ग करे मन प्रीतसु, वंदन देव-तणों भवतारी ||
ध्यान धरी मद दूर करी, दोउ-बेर करे पड़कम्मन भारी |
‘ज्ञान’ कहे मुनि सो धनवंत जु, दर्शन-ज्ञान-चरित्र-उघारी ||
ॐ ह्रीं आवश्यकापरिहाणि-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१४।

जिन-पूजा रचे परमारथसूं, जिन-आगे नृत्य-महोत्सव ठाने |
गावत गीत बजावत ढोल, मृदंग के नाद सुधांग बखाने ||
संग प्रतिष्ठा रचे जल-जातरा, सद्गुरु को साहमो कर आने |
‘ज्ञान’ कहे जिन-मार्ग-प्रभावन, भाग्य-विशेषसु जानहिं जाने ||
ॐ ह्रीं मार्गप्रभावना-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१५।

गौरव-भाव धरी मन से, मुनि-पुंगव को नित वत्सल कीजे |
शील के धारक भव्य के तारक, तासु निरंतर स्नेह धरीजे ||
धेनु यथा निज बालक को, अपने जिय छोड़ि न और पतीजे |
‘ज्ञान’ कहे भवि-लोक सुनो, जिन वत्सल-भाव धरे अघ छीजे ||
ॐ ह्रीं प्रवचन-वात्सल्य-भावनायै नम: अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१६।

(जाप्य मंत्र)
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यै नम:, ॐ ह्रीं विनयसम्पन्नतायै नम:, ॐ ह्रीं शीलव्रताय नम:, ॐ ह्रीं अभीक्ष्णज्ञानोपयोगाय नम:, ॐ ह्रीं संवेगाय नम:,
ॐ ह्रीं शक्तितस्त्यागाय नम:, ॐ ह्रीं शक्तितस्तपसे नम:, ॐ ह्रीं साधुसमाध्यै नम:, ॐ ह्रीं वैयावृत्यकरणाय नम:, ॐ ह्रीं अर्हद्भक्त्यै नम:, ॐ ह्रीं आचार्यभक्त्यै नम:,
ॐ ह्रीं बहुश्रुतभक्त्यै नम:, ॐ ह्रीं प्रवचनभक्त्यै नम:, ॐ ह्रीं आवश्यकापरिहाण्यै नम:, ॐ ह्रीं मार्गप्रभावनायै नम:, ॐ ह्रीं प्रवचनवात्सल्यै नम:।

जयमाला
(दोहा)
षोडश -कारण गुण करे, हरे चतुर्गति-वास |
पाप-पुण्य सब नाशके, ज्ञान-भानु परकाश ||
(चौपार्इ 16 मात्रा)
दरश-विशुद्धि धरे जो कोर्इ, ताको आवागमन न होर्इ |
विनय महाधारे जो प्राणी, शिव-वनिता की सखी बखानी ||१||
शील सदा दृढ़ जो नर पाले, सो औरन की आपद टाले |
ज्ञानाभ्यास करे मनमाहीं, ताके मोह-महातम नाहीं ||२||
जो संवेग-भाव विस्तारे, सुरग-मुकति-पद आप निहारे |
दान देय मन हरष विशेषे, इहभव जस परभव सुख पेखे ||३||
जो तप-तपे खपै अभिलाषा, चूरे करम-शिखर गुरु भाषा |
साधु-समाधि सदा मन लावै, तिहुँ जग भोग भोगि शिव जावे ||४||
निश-दिन वैयावृत्य करैया, सो निहचै भव-नीर तिरैया |
जो अरहंत-भगति मन आने, सो जन विषय - कषाय न जाने ||५||
जो आचारज-भगति करे है, सो निर्मल आचार धरे है |
बहुश्रुतवंत-भगति जो करर्इ, सो नर संपूरन श्रुत धरर्इ |६|

प्रवचन-भगति करे जो ज्ञाता, लहे ज्ञान परमानंद-दाता |
षट्-आवश्य काल जो साधे, सोही रत्न-त्रय आराधे ||७||
धरम-प्रभाव करैं जे ज्ञानी, तिन शिव-मारग रीति पिछानी |
वत्सल-अंग सदा जो ध्यावे, सो तीर्थंकर-पदवी पावे ||८||
(दोहा)
एही सोलह-भावना, सहित धरे व्रत जोय |
देव-इन्द्र-नर-वंद्य-पद, ‘द्यानत’ शिव-पद होय ||
ॐ ह्रीं दर्शनविशुद्ध्यादिषोडशकारणेभ्य: जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

(सवैया तेर्इसा)
सुन्दर षोडशकारण-भावना, निर्मल-चित्त-सुधारक धारे |
कर्म अनेक हने अतिदुर्द्धर, जन्म-जरा-भय मृत्यु निवारे ||
दु:ख-दरिद्र-विपत्ति हरे, भवसागर को पर पार उतारे |
‘ज्ञान’ कहे यही षोडशकारण, कर्मनिवारण, सिद्धि सु धारे ||
।। इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।

Post a Comment

Support Us with a Small Donation